बाराबंकी में रिश्वत मांगने के मामले में डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव दीक्षित निलंबित
बाराबंकी में एक डायग्नोस्टिक सेंटर के लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगने के मामले में वहां के डिप्टी सीएमओ और पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित को निलंबित कर दिया गया है. बता दें कि डिप्टी सीएमओ का घूस मांगने जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आरोपी डिप्टी सीएमओ को निलंबित करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं.
बाराबंकी के जिलाधिकारी ने वायरल वीडियो सामने आने के बाद इसकी जांच सीडीओ और एसडीएम की दो सदस्यीय टीम से कराई. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में डॉ. राजीव दीक्षित को दोषी ठहराया है. इसी मामले में सीएमओ डॉ. अवधेश यादव पर विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं. इसके अलावा अंबेडकरनगर बेवाना सीएचसी के डॉक्टर इंद्रेश यादव को निलंबित किया गया है.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिया निर्देश
दरअसल डायग्नोस्टिक सेंटर के लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगने की जांच रिपोर्ट को संज्ञान लेते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएमओ डाॅ. राजीव दीक्षित की निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए. जिसके बाद डाॅ. राजीव दीक्षित को निलंबित करते हुए मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है.
सीएमओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही
साथ ही प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा को इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं इसी मामले में प्रशासनिक दायित्वों में लापरवाही पर सीएमओ डाॅ. अवधेश कुमार यादव के खिलाफ विभागीय कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं.
सीएचसी डॉक्टर भी निलंबित
वहीं, डिप्टी सीएम के निर्देश पर असामाजिक कृत्य में शामिल पाए जाने पर अंबेडकरनगर के बेवाना सीएचसी के डॉ. इन्द्रेश यादव को भी निलंबित किया गया है. हमीरपुर जिला चिकित्सालय के नेत्र सर्जन डाॅ. अनिल कुमार सिंह पर एक रोगी को गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा है. जिसके बाद डाॅ. अनिल से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ