बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कहर जारी।
सारण। प्रमंडल में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार की पोल खुलती जा रही है। सारण, सिवान और गोपालगंज जैसे जिलों में अवैध शराब का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय है। कई बार जहरीली शराब पीने से लोगों की जान जा चुकी है, बावजूद इसके यह अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के हरख पकड़ी सतजोड़ा गांव का है, जहां शराब पीने के बाद एक युवक की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। फिलहाल उसे छपरा स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
शराब पीने के बाद बिगड़ी युवक की हालत
बीमार युवक की पहचान सारण जिले के पानापुर प्रखंड अंतर्गत हरख पकड़ी गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र रंजीत प्रसाद के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम रंजीत गांव के गाछी में गया, जहां उसने कथित रूप से देशी शराब का सेवन किया। शराब पीने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।
पहले घबराहट की शिकायत फिर बेहोश हो कर गिरा युवक
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रंजीत को अचानक घबराहट हुई और उसने आंखों से धुंधला दिखाई देने की शिकायत की। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मसरख ले जाया गया। हालांकि मसरख सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय वार्ड पार्षद राहुल यादव ने भी घटना की पुष्टि की।
समय पर इलाज मिलने से बची युवक की जान
छपरा सदर अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई। स्थिति फिलहाल स्थिर है और उसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हालांकि चिकित्सक दबी ज़ुबान में आशंका जता रहे हैं कि शराब में किसी प्रकार की मिलावट या जहरीले तत्व होने की वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई होगी।
बिहार में लागू है पूर्ण शराबबंदी
गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका प्रभाव सीमित नजर आता है। खासकर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग सस्ते नशे के चक्कर में अवैध शराब माफियाओं के जाल में फंसते जा रहे हैं। कई मामलों में शराब पीने के बाद लोगों की आंखों की रोशनी चली जाती है या जान तक चली जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों पर कठोर दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 मार्च 2026)
राहुल गांधी ने फ्यूल की बढ़ती कीमत और कमजोर रुपये पर जताई चिंता
गंगा के बाद अब मंदिर के पास उड़ाई इफ्तार की दावत, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
जस्टिस नागरत्ना ने न्यायिक सुधार पर रखा महत्वपूर्ण सुझाव
केरल विधानसभा चुनाव: पीनाराई विजयन ने विपक्ष पर साधा तीखा हमला
गिरते रुपया पर कांग्रेस का निशाना, अमिताभ बच्चन को याद दिलाया 2013 का ट्वीट
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
इंदौर में करण औजला का बड़ा कॉन्सर्ट, नगर निगम ने की साउंड सिस्टम जब्ती
न स्टे, न राहत: सोम डिस्टिलरीज केस 23 मार्च को फिर टॉप प्राथमिकता पर सुना जाएगा
इंदौर में फायर वाहनों के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया