देवनानी ने बटरफ्लाई कंजर्वेटरी का किया निरीक्षण
जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अपने तीन दिवसीय तमिलनाडु दौरे के दौरान तिरूचिरापल्ली जिले के पलायम रिजर्व वन क्षेत्र में स्थित हाथी बचाव और पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। मंत्री शर्मा ने हाथियों को ग्रीष्म ऋतु में बढते तापमान से बचाने के लिए वहां की गई शॉवर बाथ, मड बाथ, स्वीमिंग पूल, हाथियों के आहार, रहने के स्थान, कूलर, पंखे, फॉगर आदि की विशेष व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
तमिलनाडु वन विभाग के कार्मिकों से हाथियों के पुनर्वास हेतु की गई अन्य सुविधाओं की जानकारी लेकर हाथियों के बचाव एवं पुनर्वास के लिए की गई बुनियादी व्यवस्थाओं बेहतरिन बताया। उन्होंने कहा कि तिरूचिरापल्ली के हाथी बचाव और पुनर्वास केंद्र के दौरे के अनुभव का लाभ प्रदेश में हाथियों का संरक्षण में दिशा हो सकेगा। मंत्री शर्मा ने तिरूचिरापल्ली जिले में स्थित ट्रॉपिकल बटरफ्लाई कंजर्वेटरी का निरीक्षण कर वहां बटरफ्लाई पार्क के बनने की प्रक्रिया के साथ-साथ तितलियों के रखरखाव के बारे में जानकारी ली जिस पर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 25 एकड में फैले कंजर्वेटरी में करीब 129 तितलियों की प्रजाति है और यह एशिया का सबसे बडा तितली कंजर्वेटरी है।

Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)