दो ट्रकों में सीधी टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर ही मौत, एक की हालत गंभीर
कटनी: मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. सड़क हादसों में लोगों की असमय मौत हो रही है. ताजा मामला कटनी जिले का है जहां दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिससे दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में एक क्लीनर की हालत गंभीर बताई जा रही है. दरअसल हादसा रीठी थाना अंतर्गत दमोह कटनी मार्ग पर ग्राम बड़गांव बायपास पर हुआ जहां दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए.
हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक में सवार दोनों क्लीनर घायल हो गए. घायल क्लीनरों में से एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. ट्रकों के आपस में बुरी तरह फंस जाने के कारण पुलिस को ट्रक के अंदर फंसे घायलों और मृतकों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. घटना सुबह करीब 4 बजे की है. हादसे के बाद पुलिस ट्रकों के अंदर फंसे घायलों को निकालने में जुटी हुई थी. कड़ी मशक्कत के बाद दोनों ट्रकों को अलग किया गया।

बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट