अनुपस्थित चल रहे कार्मिकों के विरूद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
जयपुर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में स्वेच्छा से अनुपस्थित चल रहे कार्मिकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बिना सूचना के लम्बे समय से अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे कार्मिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
श्रीमती सिंह के निर्देशों के बाद निदेशक (अराजपत्रित) राकेश कुमार शर्मा ने समस्त राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रकों, समस्त अधीक्षकों, संयुक्त निदेशक जोन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, प्रमुख चिकित्साधिकारियों सहित सभी नियंत्रण अधिकारियों को पत्र लिखकर ऐसे कार्मिकों की सूचना मांगी है। साथ ही इन कार्मिकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव भी भिजवाने के निर्देश दिए हैं। शर्मा ने बताया कि बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के मामलों को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। ऐसे कार्मिकों को 3 दिवस में कर्तव्य पर उपस्थित होने के लिए संबंधित नियंत्रण अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कर्तव्य पर अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध प्रकरण के अनुसार परिवीक्षाकाल संतोषजनक रूप से पूर्ण नहीं करने, वित्त विभाग के 12 जनवरी 2017 के परिपत्र तथा राजस्थान सिविल सेवा नियम के नियम 86 (4) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नियंत्रण अधिकारियों को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं निदेशालय को 15 दिवस में प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप