25 सीटों पर कमल खिलाने को लेकर चर्चा
जयपुर । भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी लोकसभा चुनावों का रोडमैप तैयार किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चैधरी, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, सांसद कनकमल कटारा, राज्यसभा सासंद राजेन्द्र गहलोत, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का गुर्जर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया मौजूद रहे।
बैठक में ईआरसीपी और यमुना जल समझौते जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के क्रियान्वयन पर भी विस्तृत चर्चा हुई। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर मंथन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदश्ेा की सभी 25 सीटों पर कमल खिलाने की रणनीती पर बात की गई। कोर कमेटी की बैठक के पश्चात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाकर उनके क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। गांव चलो अभियान, शक्ति वंदन अभियान और लाभार्थी संपर्क अभियान में सभी की सहभागिता कैसे हो इन सभी विषयों को लेकर चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की क्लस्टर बैठकें शुरू हो चुकी हैं। गृहमंत्री अमित शाह बीकानेर दौरे पर आए थे, इस दौरान तीन लोकसभा सीटों की कोर कमेटी और बूथ प्रबंधन की बैठक आयोजित हुई। वहीं उदयपुर में बूथ प्रबंधन की खुली बैठक आयोजित की गई। इसके अलावा जयपुर में तीन लोकसभा क्षेत्रों का प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। गृहमंत्री अमित शाह के राजस्थान प्रवास से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिला और उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आगामी समय में भाजपा के अन्य राष्ट्रीय नेता हमारे बीच आएंगे और विभिन्न बैठकें आयोजित होंगी।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज