आंगनबाड़ी के पोषाहार में गड़बड़ी
जयपुर। कुचामनसिटी शहर के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बंट रहे पोषाहार में गड़बड़ी की जा रही है बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली खिचड़ी से मूंग की दाल गायब है. पोषण के नाम पर सिर्फ पीले चावल खिलाए जा रहे हैं. शहर की कुछ महिलाएं एक आंगनबाड़ी केन्द पहुंची और वहां पोषाहार का जायजा लिया, तब यह हकीकत सामने आई।
शहर की संतोष कुमावत, कविता, कनिका,रीना और मोहनी कुमावत आदि महिलाएं शहर के वार्ड नम्बर 16 नली के बालाजी मंदिर कॉलोनी में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुँच संतोष ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कई लाभार्थी यह पोषाहार पैकेट लेने से भी कतरा रहे हैं यहां खिचड़ी के पैकेट में मूंग की दाल नहीं दिखी. ये पैकेट सीडीपीओ रामकुमार चौधरी को भी दिखाए गए उन्हें भी पोषाहार के पैकेट खराब ही मिले। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशील का कहना है कि जब ठेकेदार पोषाहार के पैकेट देने आया था, तब भी मैंने उससे कहा था कि यह पैकेट पूरी तरह से खराब है और इनमें ना तो मूंग की दाल दिखाई दे रही है और चावल भी अच्छे नहीं हैं. इसे वापस ले जाओ, लेकिन तब उसने कहा कि ये आगे से ऐसे ही आए हैं. आप उच्च अधिकारियों से बात करिए. ऐसे में जो अच्छे पैकेट थे वो महिलाओं को वितरित किए गए हैं. किसी को खराब पैकेट नहीं दिए. उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि अगर पोषाहार ही देना है तो अच्छी क्वालिटी का देना चाहिए. अभी जो पोषाहार आ रहा है. उसे इंसान तो दूर जानवर भी नहीं खा सकते. महिला रीना ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा ठेकेदार को खराब पैकेट वापस ले जाने की कहने के बाद भी वह वापस लेकर नहीं जा रहा है. क्षेत्र की गर्भवती महिला और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
रैपिडो चालक पर चाकू से हमला, बाइक और मोबाइल लूटे
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
भारत-पाक सीमा के पास संदिग्ध युवक पकड़ा गया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
धमकी के बाद कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर