संभागीय आयुक्त ने किया जलभराव प्रभावित इलाकों का दौरा
जयपुर । संभागीय आयुक्त डॉ. आरुषि मलिक ने जयपुर शहर के जलभराव से प्रभावित इलाकों का दौरा किया एवं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुहाना मंडी एवं मदरामपुरा सहित कई इलाकों में आमजन से मुलाकात की एवं उन्हें प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।संभागीय आयुक्त ने वर्षा से विस्थापित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को जलभराव के कारण जमीन में धंसे बिजली के खंभों को सीधा करवाने के निर्देश दिये। मदरामपुरा में संभागीय आयुक्त ने मकानों में आई दरारों एवं अन्य नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमानुसार राहत प्रकरण बनाने के भी निर्देश दिये। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं जयपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द जल निकासी एवं आमजन तक मदद पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई