पहले भी विवादों में रहा है डॉक्टर नवीन का बेबी केयर अस्पताल
नई दिल्ली । विवेक विहार में चला रहे डॉक्टर नवीन खिची का बेबी केयर न्यू बोर्ड अस्पताल पहले भी विवादों में रहा है फिर भी किसी संबंधित एजेंसी ने नियम कानून को ताक पर रखकर अवैध तरीके से चल रहे इस अस्पताल पर ध्यान नहीं दिया। करीब तीन साल पहले विवेक विहार में चल रहे बेबी केयर न्यू बोर्ड अस्पताल में कश्मीर की रहने वाली एक नर्स ने लगातार ड्यूटी करने से तंग आकर एक शिशु की इतनी पिटाई की थी कि उसके शरीर में कई जगहों पर फ्रैक्चर आ गए थे। डॉ. नवीन के एक परिचित मुस्लिम परिवार ने अपने शिशु को इलाज के लिए इस अस्पताल में भर्ती कराया था। शिशु के रोने पर अस्पताल में काम करने वाली कश्मीर की रहने वाली नर्स ने पिटाई कर दी थी। इस घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने केवल नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उक्त घटना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द नहीं किया। डा. नवीन को उस दौरान केवल पांच शिशु को रखने का लाइसेंस था। धीरे-धीरे अस्पताल में अवैध तरीके से अपने मन माफिक 14 बिस्तर बना लिया गया। पुलिस को अब यह भी जानकारी मिली है कि अस्पताल में 20-25 शिशुओं को रखा जाता था। अस्पताल मालिक डॉ. नवीन खिची संबंधित एजेंसियों की मिलीभगत से अपने माफिक अस्पताल चलाता रहा और अग्निशमन विभाग समेत अन्य संबंधित एजेंसियां आंख मूंदे बैठी रही। मार्च में ही इस अस्पताल को चलाने की अनुमति खत्म हो गई थी, फिर भी इस पर किसी का ध्यान नहीं गया।

झारखंड में मौसम का 'यू-टर्न': पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा पारा, पर साथ लाएगा वायरल का खतरा; जानें खुद को बचाने का तरीका
अंबिकापुर में अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज से बीज जब्त
छत्तीसगढ़ में ‘महतारी सदन’ निर्माण अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे
सूरजपुर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, ‘बड़ा दोस्त’ वाहन पर 20 हजार जुर्माना
चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग
रेलवे ने खोल दी स्पेशल ट्रेनों की 'पोटली', जानें आपके रूट पर कब और कहाँ से चलेगी गाड़ी
Good News: कुछ शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम! देखें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर तेल की कीमत