बंटो नहीं, मिलकर भाजपा को हराओ-संजय सिंह
लखनऊ । आम आदमी पार्टी के नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा है कि सरकार बच्चों के भविष्य को गड़ाशे से काट रही है। बात ‘बटेंगे, कटेंगे’ की करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने क्या किया, उपचुनाव में इसकी कहीं चर्चा नहीं है। यूपी में नफरत का एजेंडा चलाया जा रहा है। इंडिया गठबंधन में सपा प्रत्याशी को आप का समर्थन है। मैं भी प्रचार के लिए जाऊंगा। यूपी के थानों में जो हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। चाहे मोहित पांडेय की मौत हो, या फिर इंदल सिंह की पिटाई का मामला। कानून का राज समाप्त हो चुका है। सीएम ऐसे मामलों में कार्रवाई की जगह संरक्षण दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने सोमवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इसका शुभारंभ सांसद संजय सिंह ने किया। इस मौके मौके पर उन्होंने पत्रकार वार्ता भी की। आप नेता ने कहा कि डीजी के बयान पर कहा कि वह झूठ बोलने में माहिर हैं। कहा कि स्कूल बंद न किए जाएं। बल्कि, जो बंद हैं उनको खोला जाए। अभिभावक बच्चे क्यों नहीं पढ़ाना चाह रहे हैं। क्योंकि स्कूल बदहाल हैं। टाट में बैठते हैं। पानी की दाल दे रहे हैं। शर्म आनी चाहिए, ऐसी व्यवस्था पर। उप चुनाव में ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के पोस्टर लगाए जाने पर कहा कि दलित, पिछड़ों के खिलाफ भाजपा में नफरत है। संविधान, आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। बटों नहीं, मिलकर भाजपा को हराओ। हम लोग जेल से डरने वाले नहीं हैं। कहा कि भाजपा देश विरोधी पार्टी है। असम के सीएम, झारखंड में क्या बोल रहे हैं? संविधान के खिलाफ बात, नफरत फैलाने की बात। इस पार्टी की मान्यता रद्द होनी चाहिए। कहा कि संघ में कोई दलित, पिछड़ों आदिवासी प्रमुख नहीं बना। अपने संगठन में 60, 70 फीसदी का प्रतिनिधित्व नहीं देते। मंदिर के उद्घाटन में, पूजन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया। हिंदू की परिभाषा तो बताएं, ये लोग। कहा कि उपचुनाव में हम सपा के लिए प्रचार करेंगे। मिलकर भाजपा को हराना है।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज से यूपी के सभी जिलों, कस्बों में सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। एक जिले में 20 लाख सदस्य बनाए जाने का दावा किया। कहा कि हम छह माह में 50 लाख सदस्य बनाएंगे। किसी से कोई भी सदस्यता शुल्क नहीं ली जाएगी। ऑनलाइन बेवसाइट के माध्यमसे भी सदस्य बन सकेंगे। सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिलों में कम से कम 10 ऐसे पदाधिकारी बनाए जाएंगे जो 10 ग्राम सभा और वार्ड कमेटी बनाएंगे। एक महीने में 100 कमेटियां बनेंगी। दो कार्यक्रम एक आंदोलन होगा। हर महीने के दूसरे शनिवार को स्थानीय, प्रदेश, ब्लॉक के मुद्दे पर बात होगी। पहली चर्चा नौ नवंबर को होगी। इसमें यूपी के 27 हजार सकूलों को बंद करने पर चर्चा होगी। अभी तक इसमें कोई चर्चा नहीं हो रही है। यहां 26 हजार स्कूल पहले बंद किए जा चुके हैं। सरकारी स्कूलों में दलित, गरीब, कमजोर का बच्चा पढ़ता है।

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, पारा 6 डिग्री तक और चढ़ने के आसार
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
जशपुर में बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, कई यात्री घायल
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
दिल्ली विधानसभा ने ठुकराई केजरीवाल की लाइव स्ट्रीमिंग मांग, ‘फांसी घर’ विवाद में आज पेशी
United States ने दी 30 दिन की छूट, युद्ध के बीच India खरीद सकेगा Russia से तेल
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
ईरान संघर्ष के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों पर असर, कई रद्द तो कई देरी से