डबल डेकर बसें भी पहुंचीं लखनऊ, प्रयागराज को मिला सिर्फ वादा
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, अभी तक सरकारी मुख्यालय ही प्रयागराज से लखनऊ शिफ्ट हो रहे थे, लेकिन अब तो महाकुंभ में संगम नगरी को मिला डबल डेकर बसों का तोहफा भी प्रयागराज से लेकर लखनऊ को दे दिया गया है. रोडवेज के इस फैसले पर शहर के लोग तंज कस रहे और कह रहे हैं नाम की “बस”. वहीं कुंभ नगरी के लिए आई डबल डेकर बसें अब लखनऊ में चलेंगी.
महाकुंभ संपन्न होने के बाद शासन से तोहफे में मिली डबल डेकर बसों का तोहफा प्रयागराज से छीन लिया गया है. संगम नगरी में इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस नहीं चलेगी. यूपी रोडवेज ने ये फैसला लिया है कि ये बसें अब लखनऊ की सड़कों पर दौड़ेंगी. प्रयागराज को मिली दो डबल डेकर बसें बिना यात्रियों को चढ़ाए ही लखनऊ रवाना होने को तैयार हैं. प्रयागराज शहर के नैनी में खड़ी संचालन के लिए हरी झंडी का इंतजार करते करते इन बसों की स्टीयरिंग लखनऊ की तरफ मोड़ दी गई है.
बसों की ऊंचाई बनी रुकावट
वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. शहर में कोई ऐसा रूट नहीं मिला जहां ये बिना रुकावट चल सकें. इसलिए परिवहन निगम ने इन बसों को लखनऊ में चलाने का फैसला लिया. क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने कहा कि शहर में कई रूटों का सर्वे किया गया, लेकिन बसों की ऊंचाई के कारण उपयुक्त मार्ग नहीं मिला. सड़क पर कोई ऊपरी अवरोध नहीं होना चाहिए. अब इन्हें लखनऊ भेजा जा रहा है, वहीं इनका संचालन होगा.

महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ
विदिशा के डायल 112 हीरोज : सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला