दिल्ली चिड़ियाघर में 13 वर्षों का सूखा होगा खत्म
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में अब आंगुतकों को जल्द ही जेब्रा देखने को मिलेगा। 13 वर्षों से चिड़ियाघर में सैलानी जेब्रा का दीदार करने का इंतजार कर रहे हैं। 2011 में यहां आखिरी बार सैलानियों ने जेब्रा को देखा था। चिड़ियाघर प्रशासन अब गुजरात से दो जोड़ी जेब्रा लाने की तैयारी कर रहा है। इसमें दो नर और दो मादा जेब्रा लाए जाएंगे। जेब्रा के बाड़े का भी पुननिर्माण की तैयारी हो रही है। आखिरी बार चिड़ियाघर में जेब्रा अमेरिका से लाए गए था। जिसे अमेरिका ने तोहफे में दिए थे। अमेरिका ने वर्ष वर्ष 2007 में नर गैंडा के बदले दो मादा और एक नर जेब्रा दिया था। जिससे 2010 में एक नर जेब्रा पैदा हुआ था। 30 अप्रैल 2011 को उसकी पैरालिसिस के कारण मौत हो गई थी। चिड़ियाघर में पशुओं के प्रजनन को बढ़ाने और जेनेटिक पूल को बनाए रखने की प्रक्रिया पर काम हो रहा है। चिड़ियाघर की निदेशक आकांक्षा महाजन ने बताया कि चिड़ियाघर में लंबे समय से दो मादा गैंडा अंजूहा और उसकी मां माहेश्वरी है। 26 वर्षीय माहेश्वरी को गुवाहाटी स्थित चिड़ियाघर भेजा जाएगा और बदले में 18 वर्षीय अंजूहा के लिए वहां से नर गैंडा दिल्ली लाया जाएगा। चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक माहेश्वरी अभी दो और बच्चों को जन्म दे सकती है। वहीं, दिल्ली चिड़ियाघर में दो मादा लकड़बग्घे भी हैं। इनके लिए भी छत्तीसगढ़ से एक नर लकड़बग्घा लाया जाएगा। चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक गैंडे को उसके संरक्षण प्रजनन को बढ़ावा देने और लकड़बग्घा और चौसिंघा मृग को जोड़ा बनाने, प्रजनन और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए खरीदा जा रहा है।

गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम