किराना दुकान पर चल रहा था नशे का कारोबार
जयपुर। बाड़मेर जिले की स्पेशल टीम एवं कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर किराणे की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे आरोपी प्रवीण जाट पुत्र कलाराम (24) निवासी भोजासर थाना बायतु जिला बालोतरा हाल महावीर नगर कोतवाली को गिरफ्तार कर 72 ग्राम 4 मिलीग्राम एमडी ड्रग ज़ब्त की है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि आईजी रेंज के निर्देश पर मादक पदार्थों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन भौकाल चलाया जा रहा है। कोतवाली थाना इलाके में किराणे की दुकान की आड़ में नशे के कारोबार पर डीएसटी की आसूचना पर सीओ रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन एवं एसएचओ लेखराज एवं डीएसटी प्रभारी हनुमान राम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा सिणधरी चौराहे एलआईसी ऑफिस के पीछे आरोपी प्रवीण जाट की दुकान बजरंग किराणा स्टोर पर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 72 ग्राम चार मिलीग्राम एमडी ड्रग जप्त की।
इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी प्रवीण जाट एनडीपीएस एक्ट के मामले में थाना कोतवाली के मुकदमे में वांछित चल रहा है। आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में डीएसटी के कांस्टेबल हनुमान राम की विशेष भूमिका रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही