शराबी पति ने चाकू से पत्नी पर किया हमला
कोटा। राजस्थान के कोटा में एक बेरोजगार और शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वो और बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान पति ने अलमारी की चाबी चोरी करके उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात निकालकर बेच दिए। जब शाम को वो घर पहुंची तो उसे इसकी जानकारी मिली। उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला ने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि 6 महीने के बाद उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई थी। मामला रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। पुलिस के अनुसार महिला एक स्कूल में टीचर है। 17 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वो और बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान पति ने अलमारी की चाबी चोरी करके उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात निकालकर बेच दिए। शाम को जब वो घर पहुंची तो इसकी जानकारी मिली। इस पर उसने पति से सवाल किया तो उसने कहा कि कर्जदारों के पैसे दिए थे इसलिए उसने ऐसा किया। इसके बाद सुबह करीब 7 बजे पति ने 400 रुपये मांगे। न देने पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। उधर पेट में चाकू लगने से घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से पति और सास द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। पति बेरोजगार और शराब का आदी है। आए दिन वो पैसे की मांग करता है। उसकी मां भी इसमें उसका ही साथ देती है। मां-बेटे मिलकर पैसों के लिए जिस्मफरोशी करने का दबाव बनाते हैं। इसको लेकर कई बार वो रेलवे कॉलोनी थाने में शिकायत कर चुकी है। मगर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। हर बार पुलिस उसको समझाकर छोड़ देती है। फिर वो घर आकर मारपीट करता है। इस संबंध में लिखित शिकायत भी दे चुकी हूं। कार्रवाई न होने का ही नताजी है कि उसने हमला किया है।

12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा, 10 लाख को मिलेगा विशेष कौशल प्रशिक्षण
झारखंड में मौसम का 'डबल अटैक': सुबह-रात सर्दी और दोपहर में गर्मी, जानें अगले 24 घंटों में पारा गिरेगा या बढ़ेगा!