आज बढ़ सकती है बिजली की दरे, आयोग सुनाएगा फैसला
पटना। बिजली दर में वृद्धि होगी या नहीं होगी, इस पर बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग आज अपना फैसला सुनाएगा। पटना में दो दिवसीय जन सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। विद्युत कंपनी ने विद्युत दर में वृद्धि का प्रस्ताव दिया है तथा उपभोक्ताओं ने विद्युत दर में कमी लाने की मांग की है।उद्योग से जुड़े उपभोक्ता राज्य में उद्योग के लिए बिजली दर में कमी लाने की मांग की है। आयोग के दोनों सदस्य सुनवाई के बाद कई बैठकें कर चुके हैं। शाम 3.30 बजे आयोग के सदस्य अपना फैसला सुना देंगे। बिजली कंपनी और उपभोक्ता आयोग के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले विधानसभा में कहा था कि हम राज्य की जनता को फ्री नहीं, बल्कि सस्ती बिजली देने के पक्षधर हैं और लोगों को सबसे कम दर पर बिजली मुहैया करा भी रहे हैं। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कितना ज्यादा सब्सिडी दे रहे हैं। अन्य राज्यों में मुफ्त में बिजली देने की बात करना उचित नहीं है।

नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू