एलन मस्क ने जेलेंस्की पर साधा निशाना, 2022 के फोटोशूट पर उठाए सवाल
डोनाल्ड ट्रंप के बाद उनके सहयोगी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पर हमला बोला है। मस्क ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 2022 में जेलेंस्की और उनकी पत्नी द्वारा एक मैग्जीन के लिए करवाए गए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करके उनकी कड़ी आलोचना की है।
जेलेंस्की और पत्नी ने मैग्जीन के लिए करवाई फोटोशूट
मस्क ने लिखा कि जब वहां युद्ध के मोर्चे पर इतने बच्चे मर रहे थे, तब यह इस काम में मग्न थे। मैग्जीन के लिए कराई इस फोटोशूट में राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की और उनकी पत्नी ओलेना जेलेंस्की की तस्वीरें शामिल थीं। मैग्जीन ने इस फोटो को पोट्र्रेट आफ ब्रेवरी- यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्की के नाम से निकाला था। उस समय पर छपे इस फीचर का उद्देश्य युद्ध की परिस्थिति को लेकर यूक्रेनी लोगों का जागरुक करना था।
हालांकि, इस फोटोशूट के समय को लेकर कई जगहों पर काफी आलोचना हुई थी। इस फोटोशूट के लिए जेलेंस्की पहले भी आलोचना का सामना कर चुके हैं। इससे पहले रिपब्लिकन नेता लारेन बोएबर्ट ने भी इस पर कई सवाल उठाए थे।
जेलेंस्की को कोई फर्क नहीं पड़ता...
मस्क ने जेलेंस्की को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए कहा था कि हम यूक्रेन की मदद करने के लिए 60 अरब डालर की सहायता भेज चुके हैं। लेकिन लगता है जेलेंस्की को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता वह तो अपनी पत्नी के साथ फोटोशूट करवाने में व्यस्त हैं।
इस तस्वीर को लेकर कई लोगों ने जहां जेलेंस्की की आलोचना की तो कई ने उनका बचाव भी किया था। हालांकि मस्क द्वारा इस फोटो पर टिप्पणी करने के बाद यह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार