गो तस्करों से मुठभेड़, तस्कर घायल
दौसा । राजस्थान के दौसा में पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक गो तस्कर घायल हो गया। गोकशी के लिए ट्रक में 8-10 गायों को भरकर दौसा की ओर से आए गो तस्कर देर रात जयपुर-आगरा रोड के सिकंदरा टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। इस बीच पुलिस ने रोका तो पुलिस का सामना करने को उतारू हो गए। बदमाशों ने भागने के चक्कर में ट्रक को तेजी से बैक कर दो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। तेज भगाने से ट्रक का टायर जल गया। इस दौरान गो तस्करों व पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक गो तस्कर गंभीर घायल हो गया। उसकी गर्दन में गोली लगी। इस दौरान ग्रामीणों ने भी पुलिस का साथ दिया और दूसरे गो तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर गायों कई गायों को मुक्त कराया है।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज