आईईएक्स पर फरवरी में ऊर्जा कारोबार 15 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली । भारतीय ऊर्जा बाजार (आईईएक्स) ने बताया कि उसके मंच पर फरवरी में सकल ऊर्जा कारोबार सालाना आधार पर 15.4 प्रतिशत बढ़कर 946.2 करोड़ यूनिट हो गया। आईईएक्स ने एक बयान में कहा कि फरवरी 2024 के दौरान एक दिन बाद की खरीद में औसत बाजार कीमत 4.93 रुपये प्रति यूनिट थी। यह राशि सालाना आधार पर 26 प्रतिशत कम थी। बयान के मुताबिक समीक्षाधीन महीने में एक्सचेंज पर बिक्री बोलियां सालाना आधार पर 47 प्रतिशत बढ़ीं। आईईएक्स ने फरवरी 2024 में कुल 946.2 करोड़ यूनिट का कारोबार हासिल किया, जो सालाना आधार पर 15.4 प्रतिशत अधिक है। एक दिन बाद की खरीद (डीएएम) की मात्रा पिछले महीने 472.2 करोड़ यूनिट थी, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 466.4 करोड़ यूनिट थी। तत्काल खरीद के बिजली बाजार (आरटीएम) में इस साल फरवरी में 234 करोड़ यूनिट का कारोबार हुआ, जबकि फरवरी 2023 में यह 171.4 करोड़ यूनिट था।

MPL सिंधिया कप: भोपाल लेपर्ड्स की कमान फिर मोहम्मद अरशद खान के हाथ
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
10वीं के छात्र पर सहपाठी का हमला, एक थप्पड़ के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में
एमपी विधानसभा में मोदी-ट्रंप मुलाकात की गूंज, अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस आक्रामक
रैगिंग के आरोप में 6 छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित