तीसरे टी20 से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच इन दिनों 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम सीरीज के पहले 2 मैच अपने नाम कर चुकी है। अब उनकी नजर तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर है।
सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। उनकी कप्तान नैट साइवर ब्रंट ही तीसरा टी20 मैच नहीं खेलेंगी। ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह एलान कर दिया है कि तीसरे मैच में कौन इंग्लैंड टीम की कमान संभालेगा। तीसरा मुकाबला 4 जुलाई को लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
ईसीबी ने दी जानकारी
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा, टैमी ब्यूमोंट भारत महिला टीम के खिलाफ तीसरे टी20 में इंग्लैंड महिलाओं की कप्तान होंगी। इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट साइवर ब्रंट बायीं कमर में चोट के कारण तीसरे टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगी।
स्कैन के रिजल्ट यह तय करेंगे कि साइवर-ब्रंट को सीरीज में कोई और खेल छोड़ना होगा या नहीं। चौथा टी20 मुकाबला बुधवार 9 जुलाई को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाला है। हैम्पशायर की बल्लेबाज मैया बाउचियर को कवर के तौर पर टीम में बुलाया गया है।
सीरीज जीतने पर भारत की नजर
5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है। एक और मुकाबले अपने नाम करते ही भारतीय महिलाएं सीरीज पर कब्जा जमा लेंगी। सीरीज का पहला टी20 ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला गया था। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इस मैच में इंग्लैंड को 97 रन से रौंदा था। इसके बाद काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में हुई टक्कर में भी बाजी भारतीय महिलाओं ने मारी थी। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 24 रन से जीता था।

ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप