रबी की पीक डिमांड के समय सुनिश्चित करें ट्रिपिंग रहित विद्युत आपूर्ति
जयपुर । ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक ने रबी के सीजन में किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वितरण एवं प्रसारण निगम के अभियंता एक टीम के रूप में काम कर पीक डिमांड के समय ट्रिपिंग रहित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।
आलोक विद्युत भवन में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से डिस्कॉम चेयरमैन सुश्री आरती डोगरा, जोधपुर एवं अजमेर वितरण निगमों तथा प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशकों के साथ रबी के सीजन में बिजली आपूर्ति, प्रधानमंत्री सूर्य घर एवं कुसुम योजना आदि की प्रगति को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे थे। फील्ड स्तर के सभी अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंता इस वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि वितरण निगमों के अभियंता फील्ड में ट्रांसफॉर्मरों की नियमित चेकिंग करें एवं आवश्यकतानुसार उन्हें अविलम्ब बदला जाए, ताकि बिजली आपूर्ति में कहीं व्यवधान न आए। प्रसारण निगम के इंजीनियर्स ग्रिड सब स्टेशनों की नियमित मॉनीटरिंग करें। जहां लोड अधिक होने की समस्या है, वहां उच्च क्षमता के ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने के साथ ही ट्रांसमिशन सिस्टम को सुदृढ़ करने की स्थाई योजना पर अविलम्ब जुट जाएं।आलोक ने 220 एवं 132 केवी के नए ग्रिड सब स्टेशनों के काम को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बजट में घोषित 33 केवी जीएसएस सहित अन्य सभी जीएसएस के लिए आगामी 15 दिसम्बर तक निविदा जारी कर दी जाएं। कुछ जीएसएस के लिए भूमि के चयन संबंधी समस्या हैं उन्हें जिला कलक्टर के साथ चर्चा कर अविलम्ब निपटाया जाए। उन्होंने पीएम सूर्य घर तथा कुसुम योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति के भी निर्देश दिए।

Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)