नौकरी का झांसा देकर युवतियों का शोषण,अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
उत्तर प्रदेश के बांदा में तीन लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर तीन लोगों ने 6 महीने तक उनका यौन शोषण किया. यही नहीं हैवानों ने लड़कियों को जबरन शराब पिलाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड किए, जिसके जरिए वह लड़कियों को ब्लैकमेल करते रहे. जब वह हैवानों का विरोध करती थीं तो तीनों आरोपी उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे, लेकिन अब तीनों लड़कियों ने हिम्मत की और थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया.
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. बांदा के एसपी अंकुर अग्रवाल ने मामले में तीनों पीड़ित लड़कियों का मेडिकल कराने और अश्लील वीडियो की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया. ये मामला बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां के रहने वाले तीन बड़े कारोबारी आशीष अग्रवाल, स्वतंत्र साहू और लोकेंद्र सिंह चंदेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाया
पीड़ित लड़कियों के मुताबिक वह तीनों नौकरी की तलाश में थी. 6 महीने पहले उनके जानने वाले नवीन कुमार ने उन्हें आशीष अग्रवाल, स्वतंत्र साहू और लोकेंद्र सिंह से मिलाया और कहा कि यह तीनों बड़े व्यापारी और ठेकेदार हैं. यह तीनों नौकरी देंगे. इसके बाद यह तीनों लड़कियां इनके संपर्क में रहीं और इन आरोपियों ने एक दिन उनके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील वीडियो बना लिया.
ब्लैकमेल कर देते थे धमकी
इसके बाद वह उसी वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और घर वालों को भेजकर बदनाम करने की धमकी देकर तीनों को बुलाते रहे. आरोपियों ने लड़कियों को जबरन शराब पिलाई और उनसे नग्न डांस कराया. इस दौरान का भी उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद वह लगातार लड़कियों को ब्लैकमेल करते हुए 6 महीने तक रेप करते रहे.
मामले की जांच की जा रही है
पीड़ित लड़कियों के मुताबिक जब उनके साथ ये सब आय दिन होने लगा तो उन्होंने मजबूरन पुलिस की शरण ली . पुलिस ने तीनों पीड़ित लड़कियों की फरियाद सुनी और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. इस मामले में एसपी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित लड़कियों के आरोपों के आधार पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और इसकी जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है.

जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
राजस्थान के विनोद जाखड़ बने National Students' Union of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से