हक जताओ और ईवीएम का बटन दबाओं : राजन
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदाता जागरूकता के लिए रविवार को प्लेटिनम प्लाजा से कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हक जताओ और ईवीएम का बटन दबाओं । कार रैली का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने प्रदेश के सभी नागरिकों से 7 मई को उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान हमारा अधिकार है। प्रदेश में तीसरे चरण में 7 मई को भोपाल सहित, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल में मतदान होगा। मेरा सभी मतदाताओं से आग्रह है कि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर जाकर वोट जरूर डालें। गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्र पर छाया, पानी, दवाइयां सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई है। रैली के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह सहित भारतीय स्टेट बैंक के सीजीएम चंद्रशेखर शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
दिल्ली-NCR में मौसम का बड़ा बदलाव: तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश
एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित 11 दिवसीय राजस्थान उत्सव का हुआ भव्य समापन
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल