पेंशनर्स के लिए जीवित प्रमाण-पत्र जमा करवाने की अवधि बढ़ाई
जयपुर । राज्य सरकार के आदेशानुसार पेंशनर्स के लिए जीवित प्रमाण-पत्र जमा करवाने एवं इसके अतिरिक्त सहायक कर्मचारी को छोड़कर सेवारत अधिकारी/कर्मचारी द्वारा अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से पोर्टल पर जीवित प्रमाण पत्र जारी करने की अवधि 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने बताया कि ऑनलाइन पेंशन पोर्टल, ई-मित्र, बायोमेट्रिक विधि से राजस्थान के विभिन्न कोषालयों व उपकोषालयों एवं पेंशन कार्यालय में राजपत्रित अधिकारी से हस्ताक्षरित करवाकर जीवित प्रमाण-पत्र जमा करा सकते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि पेंशन कार्यालय उदयपुर द्वारा इस वर्ष अब तक 951 डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र बनाये जा चुके है। पेंशन कार्यालय उदयपुर में नि:शुल्क ऑनलाईन जीवन प्रमाण पत्र बनाये जा रहे हैं।

CBSE Board Exam 2026: आज से शुरू हुई 10वीं-12वीं की परीक्षा, 10 बजे के बाद नो एंट्री; रांची जोन के 33 हजार छात्र दे रहे एग्जाम
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार
राँची वाले सावधान! अब 'तीसरी आँख' रखेगी कचरे पर नज़र, सड़क पर गंदगी फैलाई तो सीधे कटेगा चालान; 6 पर गिरी गाज
रुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में तकनीकी बाधा, लाभुकों को 4% की जगह देना पड़ रहा 10% से अधिक ब्याज
ACB की रेडार पर 192 'जालसाज': MPL जमीन घोटाले की फाइल खुलते ही मचा हड़कंप, क्या अब होगी जेल? जानें पूरा कच्चा चिट्ठा
मीनारों पर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरम, मध्य प्रदेश में सख्ती के संकेत; इंदौर महापौर का साफ संदेश
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”