नकली प्यार, असली शिकार! साहिल-गुलशन ने कैसे बर्बाद की लड़कियों की जिंदगी
बिहार के वैशाली जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस घटना को जिसने भी सुना, वह सन्न रह गया. दरअसल वैशाली में एक प्रेमी जोड़ा पॉर्न वीडियो का बिजनेस कर रहा था. प्रेमी जोड़े ने पॉर्न वीडियो बनाया और उसे विदेश में बेचकर पैसा भी खूब कमाया. अब यह प्रेमी जोड़ा पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. पुलिस बहुत बारीकी से मामले की जांच कर रही है.
राजधानी पटना से सटे हाजीपुर में लव, सेक्स और धोखा के जाल में दर्जनों लड़कियों को फंसाया गया है. हाजीपुर के जंदाहा थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद साहिल का प्रेम प्रसंग गुलशन खातून नाम की लड़की से चल रहा था. गुलशन और साहिल दोनों हमेशा एक दूसरे से मुलाकात करते रहते थे. साहिल अपनी प्रेमिका गुलशन को इस बात के लिए राजी करता था कि वह अपनी अन्य सहेलियों से उसकी मुलाकात कराए.
प्रेमिका सहेलियों को प्रेमी से मिलवाती थी
इस पूरी कहानी का सबसे हैरान कर देने वाला पहलू यह है कि प्रेमिका अपनी सहेलियों को अपने प्रेमी से मिलने के लिए तैयार करती थी. पहले उन लड़कियों को नशे का डोज दिया जाता था और उसके बाद आरोपी प्रेमी साहिल उन लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाता था. शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो रिकॉर्ड किया जाता था. उन वीडियो को दूसरे देशों में बेचने की भी खबर सामने आ रही है. साहिल और गुलशन मोबाइल से खुद अपनी पॉर्न वीडियो भी बनाते थे. गुलशन नशा करती थी और दूसरी लड़कियों को भी जबरन नशे की गोली देती थी.
दरअसल इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बीते दो अप्रैल को एक लड़की ने स्थानीय थाने में अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दिए जाने का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने जांच शुरू की तो तीन दिन के बाद आरोपी साहिल को हाजीपुर के ही महनार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.
ऐसे सामने आया सच
दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने बताया था कि वह अपने घर से पांच किलोमीटर दूर जनदाहा बाजार में कंप्यूटर की क्लास करने के लिए जाती थी. इसी बीच उसकी दोस्ती गुलशन खातून नाम की लड़की से हुई. गुलशन ने ही पीड़िता की मुलाकात अपने प्रेमी साहिल से करवाई थी. साहिल ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी.
अब इस पूरी घटना के सामने आने के बाद पुलिस बारीकी से जांच कर रही है. साथ ही इस बात की भी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि यह काम किसी सिंडिकेट का तो नहीं है? और इसके पीछे अगर कोई सिंडिकेट है तो वह कितना बड़ा है? पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

अंतिम संस्कार में भी सियासत: गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना
SMS अस्पताल में अव्यवस्था: सरकारी आदेश से मरीजों की बढ़ी परेशानी
“बंगाल जीतकर दिल्ली पर कब्जा”: ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
जबलपुर से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें 16 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
प्यासे शहर की परेशानी बढ़ी: दूषित पानी पर मंच का विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
CM कुर्सी पर खींचतान के बीच दिल्ली पहुंचे डिप्टी CM, बोले- हवा खाने नहीं आया
फ्लोर टेस्ट में सियासी रोमांच, किसका पलड़ा भारी?
NMDC ने दंतेवाड़ा में ग्रामीण विकास की नई पहल शुरू की
सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर देशभर में जश्न का माहौल