Delhi में नकली टूथपेस्ट फैक्टरी का भंडाफोड़, मालिक गिरफ्तार
नई दिल्ली। पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली के कंझावला में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है और इसके मालिक हरि ओम मिश्रा को गिरफ्तार किया है। कुल जब्त सामान में हजारों नकली ट्यूब (भरी हुई और खाली), कच्चा माल और उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनरी शामिल है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार के अनुसार इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की टीम ने सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को महावीर विहार स्थित गोदाम पर छापा मारा और बड़ी मात्रा में नकली टूथपेस्ट, खाली ट्यूब, पैकेजिंग सामग्री, मशीनें, ब्रांड नाम लिखे टेप, गोंद, हीटिंग गन और कच्चा माल जब्त किया। उन्होंने बताया, जब्त किए गए सामान की कीमत कई लाख रुपये है। अस्वच्छ निर्माण स्थितियों के कारण इससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा था। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पुलिस टीम जब फैक्टरी में पहुंची तब छह मजदूर स्थानीय स्तर पर बना पेस्ट प्रतिष्ठित टूथपेस्ट ब्रांड सेंसोडाइन के ट्यूब में भर रहे थे। मजदूरों ने पुलिस को बताया कि यह इकाई रोहिणी निवासी हरि ओम मिश्रा की है। इसके बाद पुलिस ने ओम विहार एक्सटेंशन, उत्तम नगर निवासी हरि ओम (58) को बिना लाइसेंस, बिल या वैध दस्तावेज के किराये के परिसर से इकाई संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस कार्रवाई से घटिया और संभावित रूप से हानिकारक नकली टूथपेस्ट के बाज़ार में आने से रोक लगी है, जिससे उपभोक्ताओं को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती थीं।
ऐसे करते थे पैकिंग
पुलिस ने बताया कि आरोपी सेंसोडाइन ब्रांड की ट्यूबों में अस्वच्छ, स्थानीय स्तर पर बना पेस्ट भरते थे, उन्हें सील करते थे। फिर कार्टन में पैक कर उन्हें बाजार में असली उत्पाद बताकर बेचते थे। यह अवैध सेटअप खानजावाला स्थित महावीर विहार में चल रहा था।
यह हुई बरामदगी
पुलिस ने 1,800 सील की हुई नकली सेंसोडाइन ट्यूब, 10,472 खाली ट्यूब और 616 ढक्कन लगी ट्यूब बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि टीम ने करीब 130 किलोग्राम नीला लोकल कच्चा पेस्ट भी जब्त किया है।

हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा