सिलेंडर धमाके में उजड़ा परिवार, पति-पत्नी और मासूम बेटे की मौत
दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर मोहल्ले में बीती रात हुए सिलिंडर धमाके ने एक परिवार को उजाड़ दिया। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन महीने के मासूम बेटे की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिवार सदमे में डूबा हुआ है।
लव मैरिज के बाद बसा था छोटा सा परिवार
बताया जाता है कि मृतक गोविन्द और नीशू की डेढ़ साल पहले लव मैरिज शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों अपने तीन मंजिला मकान के तीसरे तल्ले पर रहते थे। तीन महीने पहले ही उनके घर बेटे युवराज का जन्म हुआ था, जिससे परिवार में खुशियां आई थीं, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन टिक नहीं सकी।
रसोई में लगी आग ने लिया विकराल रूप
बीती रात नीशू अपने बेटे युवराज को लेकर रसोई में गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस की तिल्ली जलाई। इसी दौरान अचानक रसोई में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और सिलिंडर फट गया। आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला।
बचाने की कोशिश में गई तीनों की जान
हादसे के दौरान गोविन्द दास ने अपनी पत्नी और बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया।
घायलों की स्थिति और राहत कार्य
इस घटना में परोसी आदित्य कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं आग बुझाने के दौरान अग्निशमन पदाधिकारी सीके पासवान भी झुलस गए। इसके अलावा बेचन दास, गौतम कुमार सहित छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज डीएमसीच और निजी क्लिनिक में चल रहा है।
दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि मकान के दूसरे तल्ले पर गोविन्द का बड़ा भाई रहता है, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गया।
प्रशासन की प्रतिक्रिया और जांच
वार्ड पार्षद भगवान लाल ठाकुर ने बताया कि एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। जिला आपदा पदाधिकारी शमीम अख्तर ने बताया कि सिलिंडर में आग लगने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक अग्निशमन पदाधिकारी सहित कई लोग घायल हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीच भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान
गांव की बदली तस्वीर, महिलाओं ने कमाई से रचा इतिहास
KKR के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी CSK, प्लेइंग XI पर सबकी नजर
राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, कई तहसीलों से अधिकारियों के तबादले से प्रशासन में हलचल
TMC सांसद सायनी घोष कौन हैं? चुनाव प्रचार में गानों को लेकर क्यों मचा है विवाद, BJP ने लगाए तुष्टीकरण के आरोप