मशहूर सूफी गायक बिस्मिल ने जयपुर में शिफा खान के साथ किया निकाह
जयपुर । अपनी सूफी गायकी और बिस्मिल की महफिल जैसे मशहूर कार्यक्रम के द्वारा दुनियाभर में मशहूर सूफी गायक बिस्मिल जयपुर में शिफा खान के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी का आयोजन जयपुर के कूकस स्थित होटल फेयरमॉंट में हुआ। यहां हल्दी, मेहंदी, सूफी नाइट और निकाह जैसे पारंपरिक समारोह भव्य रूप से संपन्न हुए।
शिफा मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के परिवार से ताल्लुक रखती है। बिस्मिल ने अपनी दुल्हन शिफा को ग्राउंडेड, पॉजिटिव और बेहद विनम्र बताया। उन्होंने कहा कि हमारी मुलाकात पारिवारिक संबंधों के जरिए हुई और समय के साथ हमारा बंधन मजबूत हो गया। हमारे परिवारों ने एक-दूसरे को तुरंत अपनाया और सबकुछ जैसे नियति का हिस्सा लगने लगा।
शादी के समारोह में सूफी और पारंपरिक संगीत का अनूठा संगम दिखाई दिया। बिस्मिल ने अपने संगीत से हर फंक्शन को खास बनाया। सगाई से लेकर मेहंदी तक हर समारोह में संगीत प्रेमियों और परिवारजनों ने जमकर आनंद लिया। खास बात रही कि बिस्मिल ने संगीत समारोह में अपनी पत्नी शिफा के लिए एक विशेष गीत लिखा। मंच पर परफॉर्म किया, इस गाने को सुनकर सभी भावुक हो गए।
हल्दी, मेहंदी और निकाह के अलावा सूफी और पोस्ट-वेडिंग पार्टी ने शादी समारोह को यादगार बना दिया। हर समारोह में पारंपरिक रस्मों के साथ बिस्मिल और शिफा की व्यक्तिगत पसंद का खूबसूरत तालमेल देखने को मिला। शादी में म्यूजिक इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। बिस्मिल और शिफा की शादी जयपुर में एक भव्य उत्सव की तरह रही, जिसमें न केवल संगीत बल्कि प्यार और रिश्तों की मिठास भी झलकी।

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी