मीटिंग के दौरान तहसीलदार के सिर पर गिरा पंखा, गंभीर घायल
अलवर । राजस्थान के कई सरकारी भवन जर्जर हैं। जहां हादसा होने का खतरा हर वक्त बना रहता है। बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे रामगढ़ तहसील भवन में तहसीलदार उमेश चंद शर्मा मीटिंग ले रहे थे। जिला कलेक्टर के साथ होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए वे नायब तहसीलदार और एलडीसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान जर्जर भवन की छत से लकड़ी की गार्डर नीचे आ गिरी। इसी गार्डर से पंखा लगा था। यह पंखा तहसीलदार के सिर पर गिरा। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से नायब तहसीलदार और एलडीसी हैरान हैं।
इस हादसे में तहसीलदार उमेश चंद शर्मा की जान जाते जाते बची। जिस तहसील भवन में वे नायब तहसीलदार खेमचंद और एलडीसी ललित कुमार के साथ बैठक कर रहे थे। उसमें लकड़ी के गार्डर लगे हैं। तहसीलदार के ऑफिस में भी लकड़ी के गार्डर लगे थे। अचानक गार्डर टूटा तो वह नायब तहसीलदार और एलडीसी के बीच में आकर नीचे गिरा। इस दौरान पंखा तहसीलदार के सिर पर गिरा था। अगर लकड़ी का गार्डर सिर पर गिर जाता को तहसीलदार की जान जा सकती थी। हादसे के बाद उन्हें तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया है।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?