अतुल खरे को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
भोपाल : जनसम्पर्क विभाग के अतुल खरे को सेवानिवृत्ति पर जनसम्पर्क संचालनालय में भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में आयुक्त जनसम्पर्क संदीप यादव और संचालक रौशन सिंह शामिल हुए।
विदाई समारोह में आयुक्त जनसम्पर्क यादव ने कहा कि सरकारी गतिविधियों के कारण शासकीय व्यक्ति अपनी व्यस्तता के चलते सामाजिक एवं रुचि की गतिविधियों में इच्छा होते हुए भी अनेकों बार शामिल नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि खरे सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर अपना योगदान देंगे। उन्होंने खरे और उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में संचालक सिंह ने कहा कि खरे ने विभाग की अनेक शाखाओं में पदस्थापना के दौरान अपनी कार्य-कुशलता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवक के जीवन में सेवानिवृत्ति का दिन भी महत्वपूर्ण होता है। व्यक्ति को इसे भी आनंद के रूप में लेना चाहिये। उन्होंने खरे के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ में पदस्थ संयुक्त संचालक अशोक मनवानी और सहायक संचालक राजेश पाण्डेय ने अतुल खरे के साथ किये गये कार्य अनुभव को साझा किया। आभार प्रदर्शन अपर संचालक जी.एस. वाधवा ने किया।
अतुल खरे ने वर्ष 1991 में जनसम्पर्क विभाग में अपनी सेवाएँ शुरू की थीं। इस दौरान वे मुख्य रूप से जनसम्पर्क कार्यालय छिंदवाड़ा, जबलपुर और संचालनालय भोपाल की विभिन्न शाखाओं में पदस्थ रहे। अतुल खरे ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है।

एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित 11 दिवसीय राजस्थान उत्सव का हुआ भव्य समापन
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल
भाजपा ने जारी की तीसरी उम्मीदवार सूची: 19 सीटों पर तय हुए उम्मीदवार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ सेवा कर की अपने जन्मदिन की शुरूआत
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित
राजीविका एवं सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस, जयपुर के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात