डीएमएफ योजना से किसानों को मिली आधुनिक खेती की सौगात
रायपुर : डीएमएफ (जिला खनिज संस्थान न्यास) योजना के तहत खनन-प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को आधुनिक खेती, बेहतर सिंचाई और फसल भंडारण की सौगात मिल रही है। कृषि को उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में शामिल कर कृषि अधोसंरचना और आजीविका को नई मजबूती दी जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) योजना के तहत दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड के 24 किसानों को पावर टिलर वितरित किए गए।
आधुनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा
पावर टिलर वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने किसानों को पावर टिलर की चाबी सौंपते हुए कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती आसान होगी, लागत कम आएगी, समय की बचत होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों से कृषि यंत्रों का बेहतर उपयोग कर आधुनिक खेती अपनाने की अपील की।
छोटे और मध्यम किसानों के लिए उपयोगी मशीन
पावर टिलर एक बहुउपयोगी कृषि यंत्र है। इसका उपयोग खेत की जुताई, मिट्टी की गुड़ाई, मेड़ बनाने, बुवाई, खरपतवार नियंत्रण तथा अन्य कृषि कार्यों में किया जा सकता है। यह विशेष रूप से छोटे और मध्यम किसानों के लिए काफी उपयोगी है, जिससे कम समय और कम श्रम में खेती के कार्य पूरे किए जा सकते हैं।
उत्पादन और आय में होगी बढ़ोतरी
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पावर टिलर के उपयोग से खेती की लागत कम होगी, श्रम की बचत होगी तथा कृषि उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि होगी। इससे किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला कृषि सभापति अध्यक्ष ममता मंडावी, जिला कृषि सभापति सदस्य किलेश्वरी नागेश, जनपद पंचायत अध्यक्षा शकुंतला भास्कर, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश कौशल, जनपद कृषि सभापति मुन्ना राम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उप संचालक कृषि सूरज पंसारी, सहायक संचालक कृषि धीरज बघेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी किसान नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (गीदम) अशोक कुमार नेताम सहित कृषि विभाग के अधिकारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भी मौजूद रहे।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया नाबालिग लड़की की सुरक्षा का संज्ञान, कहा- मामले को गंभीरता से लें
अंतरिक्ष सम्मेलन में गूंजा PM मोदी का संदेश, बोले- संघर्ष नहीं सहयोग से आगे बढ़ेगी दुनिया
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त: ममता बनर्जी सभा कर सकती हैं, जुलूस की अनुमति नहीं
1.80 करोड़ लेकर बेच दिया पेपर! JSSC CGL लीक मामले में CID जांच में बड़ा खुलासा