बेटी की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार
जयपुर। बहरोड जिले में नाबालिग बेटी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। बहरोड डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को फोन के जरिए सूचना मिली की क्षेत्र के बड़ोद गांव में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की की उसके घर में ही उसके पिता नरेंद्र कुमार जाट ने हत्या कर दी है. इसके बाद आरोपी ने आत्महत्या करने का प्रयास भी किया।
डीएसपी ने बताया कि आरोपी की पत्नी अपने पति से परेशान होकर छोटी बेटी के साथ पीहर चली गई थी और ढाई महीने से वहीं रह रही थी. जैसे ही मामले की सूचना उसे मिली तो वह भी अपने परिजनों के साथ ससुराल आई. मृतक बालिका विनिता की मां सुमन देवी ने अपने पति नरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया. इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र पुत्र सुलड जाट को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आरोपी के परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी उसने परिवार के सदस्य पर हमला किया था. इसके बाद परिवार के लोग भी उससे डरने लगे थे. आरोपी की पत्नी भी घर में होने वाले लड़ाई झगड़े के कारण अपने पीहर चली गई थी. वो अपनी छोटी बेटी को साथ ले गई, लेकिन बड़ी बेटी पिता के साथ ही थी।

महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
लालू-राबड़ी ने आरोपों को बताया साजिश, बोले- अदालत में लड़ेंगे मुकदमा
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत