हनुमानगढ़ में पिता ने की बेटी की हत्या
हनुमानगढ़ । राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक पिता ने अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और भाई की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। यह मामला गांव मुंसरी का है। यहां क रहने वाले गोविंद राम मेघवाल ने रात में सो रही अपनी 31 साल की अविवाहित बेटी कृष्णा उर्फ गुड्डी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवती को इलाज के लिए भादरा के अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। मृतक के भाई ने अपने पिता के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं इस हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। हत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चला है।

जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव