पिता ने बारिश में खेलने की जिद पर बेटे की चाकू मारकर की हत्या
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सागरपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने महज बारिश में खेलने की जिद कर रहे अपने 10 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है. दरअसल, पुलिस को दादा देव अस्पताल से सूचना मिली कि एक बच्चा चाकू से घायल हालत में लाया गया है, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि मृतक बच्चा करीब 10 साल का था और उसे अस्पताल खुद उसके पिता ए रॉय लेकर आए थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक बच्चे की मां की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी थी. वो अपने पिता और तीन अन्य भाई-बहनों के साथ सिंगल रूम में रहता था. वह चार बच्चों में तीसरे नंबर पर था. पुलिस के मुताबिक, शनिवार को बच्चा बारिश में खेलने की जिद कर रहा था, लेकिन पिता ने मना किया.
पिता ने चाकू घोंपकर की बेटे की हत्या
जब बच्चा नहीं माना तो गुस्से में पिता ने रसोई से चाकू उठाकर उसकी छाती में वार कर दिया. घटना के बाद आरोपी पिता ने खुद ही घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पुलिस ने आरोपी पिता को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है. वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया गया है.
आरोपी पिता अरेस्ट
बताया जा रहा है कि आरोपी मजदूरी का काम करता है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है. मामले की जांच जारी है. घटना के बाद से ही मृतक बच्चे के इलाके में सन्नाटे का माहौल है. कई स्थानीय लोग आरोपी पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. किसे को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि पिता छोटी सी बात अपने बेटे की हत्या कर देगा.

CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
देशभर में उड़ानें प्रभावित, चेक-इन सिस्टम फेल होने से अफरा-तफरी
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह
सुप्रीम कोर्ट में फिल्म का टाइटल वापस, नया नाम बाकी
ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ
पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
राहुल गांधी के मनाने के बाद भी नहीं माने भूपेन बोरा? भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज