महिला सिपाही और जवान रंगेहाथ पकड़े गए, पति ने देख लिया सच
दरभंगा। पुलिस में तैनात दो सिपाहियों के बीच अवैध संबंध का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया। दोनों को महिला सिपाही के पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा जिला पुलिस में तैनात महिला सिपाही (संख्या 1115) और मधेपुरा पुलिस बल में तैनात पुरुष सिपाही (संख्या 697) को हिरासत में लिया गया। बाद में दोनों को देर शाम पीआर बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध था। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को महिला सिपाही के पति और परिवार के सदस्यों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसकी सूचना बिरौल थाना अध्यक्ष को दी गई। महिला सिपाही के पति के आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का एक सिपाही के साथ काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था। गुरुवार को दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
दोनों की ड्यूटी फिलहाल बिरौल थाना में ही लगाई गई थी
बताया जाता है कि दोनों सिपाहियों के संबंधों की चर्चा पहले से ही अन्य पुलिसकर्मियों के बीच हो रही थी। महिला सिपाही दरभंगा जिला पुलिस बल में तैनात है और वर्तमान में बिरौल थाना में पदस्थापित है, जबकि पुरुष सिपाही मधेपुरा जिला पुलिस में तैनात है। दोनों की ड्यूटी फिलहाल बिरौल थाना में ही लगाई गई थी। गुरुवार को पकड़े जाने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया। कई पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद बिरौल थानाध्यक्ष ने दोनों से पीआर बॉन्ड भरवाकर उन्हें छोड़ दिया।
दोनों सिपाहियों को हिरासत में लिया गया था
इस संबंध में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दोनों सिपाहियों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया। घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई उनके निर्देशानुसार की जाएगी।

आदिवासी विकास परिषद ने डॉ. मुंडा को पुण्यतिथि पर किया याद
संचालित राजू होटल से हुई कार चोरी-महंगा मोबाइल भी किया पार
सियासी गर्मी: ‘धुरंधर 2’ को लेकर बैन और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर कार्रवाई की उठी मांग
भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे
राहुल गांधी का फैसले ने खड़गे के घर में मचाई हलचल, केरल लिस्ट पर विवाद
घर के दाम स्थिर रहेंगे, खाड़ी युद्ध खत्म होने के बावजूद रिपोर्ट में चेतावनी