पीवीयूएनएल टाउनशिप में फील्ड हॉस्टल का उद्घाटन
रामगढ़। रामगढ़ के पीवीयूएनएल टाउनशिप में नए फील्ड हॉस्टल की स्थापना की गई है।फील्ड हॉस्टल का उद्घाटन पीवीयूएनएल के सीईओ आरके सिंह व स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। फील्ड हॉस्टल में कर्मचारियों के रहने के लिए कमरे, कैंटीन व कॉमन हॉल की व्यवस्था है।यह सुविधा कंपनी के कर्मचारियों व अतिथियों के लिए है। उद्घाटन समारोह में जीएम (ओएंडएम) देवदीप बोस, जीएम (मेंटेनेंस) मनीष क्षेत्रपाल व मानव संसाधन विभाग के प्रमुख जियाउर रहमान विशेष रूप से उपस्थित थे।सभी अधिकारियों ने इस नई सुविधा के महत्व को रेखांकित किया और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं देने की कंपनी की प्रतिबद्धता दुहराई।सीईओ आरके सिंह ने कहा कि यह फील्ड हॉस्टल कंपनी के कर्मचारियों के लिए सकारात्मक कदम है, जिससे उनके कामकाज और आराम के बीच संतुलन बना रहेगा। एसएमएस की अध्यक्ष रीता सिंह ने कंपनी की प्रगति और कर्मचारियों के कल्याण पर जोर दिया।

धरने के दूसरे दिन ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बोलीं- ज्यादा दबाव डाला तो गिरा दूंगी सरकार
खारकीव में रूसी मिसाइल हमला, रिहायशी इमारत तबाह; 7 लोगों की मौत
UPSC रिजल्ट में 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह, किसका हुआ चयन? सोशल मीडिया पर बहस
पीएम की ब्रिगेड मैदान रैली से पहले भूमि पूजन, BJP बोली—ममता सरकार से बदलाव चाहते लोग
पश्चिम एशिया संघर्ष का भारत की अर्थव्यवस्था पर असर, रिपोर्ट में सामने आए कारण
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल: क्या कुलदीप यादव बनेंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड?
आशा कंफेक्शनरी फैक्ट्री में कर्मचारियों की हड़ताल, शोषण का लगाया आरोप
असम में दो साल हिरासत में रहने के बाद विदेशी महिला को मिली नागरिकता, जानिए कौन हैं दीपाली दास
हिसाब बराबर करने का मौका! आईसीसी नॉकआउट में न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?