फायरिंग और बमबाजी के मामले में BJP विधायक के खिलाफ FIR दर्ज
बीसीसीएल के तेतुलमुड़ी कोल डंप पर वर्चस्व को लेकर एटक और संयुक्त मोर्चा समर्थकों के बीच हुई फायरिंग व बमबाजी की घटना में जोगता थाने में शनिवार को तीन प्राथमिकी की गई। इनमें दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
एक प्राथमिकी में बाघमारा से भाजपा के विधायक ढुलू महतो और उनके भाई शत्रुघ्न महतो को आरोपित बनाया गया है। विधायक महतो एटक समर्थकों का नेतृत्व करते हैं। यहां पर विधायक का झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के साथ राजनीतिक और वर्चस्व की लड़ाई है।
तीन सौ को आरोपित बनाया गया
घटना के मामले में पहली प्राथमिकी डंप में प्रतिनियुक्त जिला प्रशासन के दंडाधिकारी बबलू दास के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर 63 नामजद व 400 अज्ञात के खिलाफ की गयी है। दूसरी प्राथमिकी एटक नेता राजाराम यादव की लिखित शिकायत पर की गयी है। इसमें तीन सौ को आरोपित बनाया गया है।
तीसरी प्राथमिकी डीओ धारक के अधिकृत प्रतिनिधि मनोज मंडल की लिखित शिकायत पर दर्ज की गयी है। इसमें विधायक ढुलू समेत डेढ़ सौ लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि यह हमला साजिश के तहत विधायक ढुलू महतो एवं उनके भाई शत्रुघ्न महतो ने करवाया ह
बीसीसीएल के तेतुलमुड़ी कोल डंप पर वर्चस्व को लेकर एटक और संयुक्त मोर्चा समर्थकों के बीच हुई फायरिंग व बमबाजी की घटना में जोगता थाने में शनिवार को तीन प्राथमिकी की गई। इनमें दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
एक प्राथमिकी में बाघमारा से भाजपा के विधायक ढुलू महतो और उनके भाई शत्रुघ्न महतो को आरोपित बनाया गया है। विधायक महतो एटक समर्थकों का नेतृत्व करते हैं। यहां पर विधायक का झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के साथ राजनीतिक और वर्चस्व की लड़ाई है।
तीन सौ को आरोपित बनाया गया
घटना के मामले में पहली प्राथमिकी डंप में प्रतिनियुक्त जिला प्रशासन के दंडाधिकारी बबलू दास के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर 63 नामजद व 400 अज्ञात के खिलाफ की गयी है। दूसरी प्राथमिकी एटक नेता राजाराम यादव की लिखित शिकायत पर की गयी है। इसमें तीन सौ को आरोपित बनाया गया है।
तीसरी प्राथमिकी डीओ धारक के अधिकृत प्रतिनिधि मनोज मंडल की लिखित शिकायत पर दर्ज की गयी है। इसमें विधायक ढुलू समेत डेढ़ सौ लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि यह हमला साजिश के तहत विधायक ढुलू महतो एवं उनके भाई शत्रुघ्न महतो ने करवाया है।

सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत