लाजपत नगर के आई 7 अस्पताल में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
नई दिल्ली । दक्षिण दिल्ली में लाजपत नगर के आई 7 अस्पताल में आज सुबह 11.30 बजे आग लग गई दमकल की 16 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची है और आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में आई 7 चौधरी आई सेंटर में आग किस वजह से लगी है अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई है। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में आज सुबह 11.30 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके तुरंत बाद दमकल की 16 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

संघ प्रमुख Mohan Bhagwat की यूपी में सक्रियता से बढ़ी हलचल
मायावती की समर्थकों से अपील........बीएसपी के खिलाफ साजिश की जा रही, सभी इससे सतर्क रहें
‘कोई नहीं समझ सकता दुष्कर्म पीड़िता का दर्द’, कनी कुश्रुति ने बताया कैसे की ‘अस्सी’ के अपने किरदार की तैयारी
फाल्गुन मास में हुआ था भगवान शिव का विवाह, जानें धार्मिक मान्यता
प्रियंका चोपड़ा ने ‘वाराणसी’ को बताया करियर डिफाइनिंग फिल्म, राजामौली को लेकर कही ये बात
विपक्ष को लग सकता है बड़ा झटका, बंपर फायदे में रहेगी NDA
अरुणाचल और नागालैंड के जंगलों में आग बुझाने सेना-वायुसेना का युद्धस्तर पर काम जारी