प्लास्टिक रीसायकल फैक्ट्री में लगी आग, प्लास्टिक जला
जयपुर। जयपुर करधनी इलाके में देर रात प्लास्टिक रीसायकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग पर आज सुबह काबू पाया गया। फैक्ट्री में लगी सभी मशीन और प्लास्टिक जल गया है। प्रारम्भिक जांच से शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। स्थानीय विशाल बंगाली ने कहा कि रात को फैक्ट्री से धुआं निकलते और चिंगारी निकलते दिखी। फैक्ट्री के मेन गेट पर जाकर देखा तो आग लगी थी। फिर 100 नंबर पर फोन कर जानकारी दी। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग को कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन पानी डालने पर आग और भभक गई। फिर बनीपार्क, मानसरोवर, बिंदायका से अन्य गाड़ियां मंगवाईं। सुबह आग को पूरी तरह बुझाया। करधनी थाना पुलिस ने कहा कि 12 से ज्यादा फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग को बुझाने में लगीं। फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया हैं। इस फैक्ट्री में प्लास्टिक को रीसायकल किया जाता था। सम्भवत: मशीन और अन्य उपकरणों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी और वह प्लास्टिक में फैलती चली गई। कारणों की जांच कर रहे हैं।

आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं POSH कार्यशाला का आयोजन
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत