मुजफ्फरपुर कोचिंग सेंटर में गोलीबारी, छात्र ने छात्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की
मुजफ्फरपुर थाना क्षेत्र की रामपुर कृष्ण पंचायत के महमदपुर कंठ गांव में मेंटर क्लासेज में मंगलवार की सुबह एक छात्र ने इंटर की छात्रा को गोली मार दी। गोली छात्रा के पेट के बगल में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे शहर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां गोली निकाल दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। छात्रा के स्वजन का आरोप है कि छात्र ने जान बूझकर गोली मारी है। वहीं यह भी कहा जा रहा कि साथी छात्र को पिस्तौल दिखाने के दौरान ट्रिगर दबने से गोली चल गई।
महमदपुर कंठ गांव में मुकेश कुमार कक्षा एक से 12वीं तक की कोचिंग चलाते हैं। इंटर के छात्रों का अंग्रेजी का क्लास चल रहा था। इसी बीच गांव के इंटर का छात्र अपने बैग से पिस्तौल निकाल कर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज होते ही सभी छात्र इधर-उधर भागे। पता चला गोली क्लास में पढ़ रही छात्रा को लग गई है। शोर होने पर कोचिंग पर मौजूद शिक्षक व गांव के लोग भी पहुंच गए।
छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया
आननफानन में छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गोली निकाल दी है। साथ ही मरीज को खतरे से बाहर बताया है। यह भी बताया जा रहा कि उक्त छात्र घर से लाई पिस्तौल साथियों को दिखा रहा था। इस दौरान लोडेड पिस्तौल का ट्रिगर दब गया। इससे गोली चल गई जो छात्रा को लगी।
पिता पर शराब का धंधा करने का आरोप
ग्रामीणों ने छात्र के पिता पर शराब का धंधा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि वह घर पर अवैध हथियार रखता है। उधर कुछ लोग एकतरफा प्यार में भी गोली चलने की चर्चा कर रहे थे। हालांकि स्वजन ने इससे इन्कार किया है। गांव में तनाव को देखते हुए बुद्धिजीवियों की बैठक हुई। इसमें कोचिंग के संचालन में हो रही गड़बड़ी को उठाया। आरोप लगाया कि कोचिंग की व्यवस्था समुचित नहीं होने से आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं होती रही हैं। संचालक कोई ठोस कदम नहीं उठाता है। ग्रामीणों ने गांव में चल रही कोचिंग को बंद कराने की मांग की है।
तीन छात्रों से पुलिस कर रही पूछताछ
छात्रा को गोली लगने की घटना की पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस मामले में तीन छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को संदेह है कि कहीं घटना प्रेम प्रसंग में तो नहीं हुई है।

कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
Nitish Kumar ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी, राज्यसभा जाने का किया ऐलान
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव