कन्हैया कुमार पर हमले के मामले में हुई पहली गिरफ्तारी
नई दिल्ली । नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हमले मामले में पुलिस ने एक 41 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार (21 मई) को इसकी जानकारी दी। कन्हैया कुमार पर पिछले हफ्ते हला हुआ था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अजय कुमार नाम के शख्स को उसे घर से उस्मानपुर से गिरफ्तार किया गया है। इसी इलाके में कन्हैया कुमार पर हमला हुआ था। पुलिस ने साथ में ये भी बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की भी कोशिश जारी है। 17 मई को कन्हैया कुमार पर माला पहनाने के बहाने कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। घटना के बाद आप की पार्षद छाया शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। छाया शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा था कि कुछ लोग कन्हैया कुमार को माला पहनाने के लिए आगे आए थे। इस दौरान माला पहनाने के बाद कुछ लोगों ने कन्हैया कुमार पर इंक फेंक दिया और उन पर हमला करने की कोशिश की। छाया ने बताया कि जब उन्होंने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी कुछ लोगों ने बदसलूकी और धमकी दी। छाया शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 341 और 506 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि अजय कुमार को मंगलवार की सुबह ही उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एक शख्स ने वीडियो जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। घटना पर कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी हार के डर से बौखला गई है, इसलिए हमारे उम्मीदवार पर हमला करवा रही है। कांग्रेस ने इस हमले के पीछे बीजेपी मनोज तिवारी तिवारी के समर्थकों का हाथ बताया था। हालांकि, मनोज तिवारी ने इसे खारिज करते हुए कहा था कि ये हमला नहीं होना चाहिए था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल