बारिश के कारण इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच हुआ रद्द
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बुधवार को खेला जाने वाला पहला टी20 इंटरनेशनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। बड़ी बात यह है कि भारी बारिश और मैदान गीला होने के कारण तय समय से पहले ही मैच रद्द करार दिया गया।
दरअसल, मैदान पर जब अंपायर पहला निरीक्षण करने आए तभी मैदान काफी गीला था, जिसके बाद यह फैसला लेने में ज्यादा समय नहीं लगा कि मैच रद्द घोषित किया जाए। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन बारिश ने तैयारियों को आगे ढकेल दिया है।
पता हो कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड की घोषणा करने का अंतिम दिन शनिवार है, जिस दिन इंग्लैंड-पाक के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच बर्मिंघम में खेला जाना है। उस हिसाब से दोनों टीमों के लिए स्क्वाड निर्धारित करने से पहले अपने खिलाड़ियों को मौका देने का संभवत: आखिरी मौका था।
बाबर आजम का इंतजार बढ़ा
इस मुकाबले में बाबर आजम के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका था। बाबर आजम 48 रन बनाते तो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान 2500 रन पूरे करने वाले पहले शख्स बनते। इसके अलावा बाबर आजम के निशाने पर विराट कोहली का रिकॉर्ड भी था। 82 रन पूरे करते ही बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन जाते हैं और इस मामले में वो विराट कोहली को पीछे छोड़ते।
जोफ्रा आर्चर पर सस्पेंस बरकरार
इंग्लैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले अच्छी खबर आई थी कि जोफ्रा आर्चर फिट हैं और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लेंगे। मगर बारिश के कारण पहला मुकाबला रद्द होने के कारण उनकी वापसी आगे के लिए टल गई है। इंग्लैंड अपने स्क्वाड में बदलाव करता, लेकिन उसे जोफ्रा आर्चर का एक्शन देखे बिना ही यह फैसला लेना होगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चार टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को बर्मिंघम में खेला जाएगा।

महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
दक्षिण एशिया में टकराव बढ़ा, बमबारी का तेल-गैस आपूर्ति पर क्या असर?
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
राशन दुकान आवंटन पर सदन में गहमा-गहमी, मंत्री के जवाब पर विपक्ष हंगामा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’