नकबजनी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
जयपुर । माणक चौक थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस पकड़े हुए आरोपियों से चुराया हुआ माल बरामद करने का प्रयास कर रही है। डीसीपी (नॉर्थ) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि 29 मार्च को बड़ी चौपड़ पर पुरोहितजी के खंदे में गोपाललाल अग्रवाल की दुकान से चोर नोटो की माला, चांदी के कलदार और नकदी चुरा ले गए थे।
थानाप्रभारी गुर भुपेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के साथ आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि गिरोह गंगापुर करौली का हो सकता है। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए गंगापुर सिटी निवासी सुनील कश्यप, सोहेल खान, शाहरूख खान, मासलपुर करौली निवासी इस्लाम खान और जीरोता निवासी संदीप बैरवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात करने से पहले उन्होंने रैकी की थी। यहां तक कि वारदात करने के बाद उन्हें किस रास्ते से भागना है, यह पहले से ही तय था। घटना के दिन दो बदमाश नकब की सहायता से दुकान के शटर तोड़, तीन बदमाशों ने निगरानी की। आरोपी सोहेल खान के खिलाफ पहले चोरी, मारपीट सहित अन्य मामले में महावीरजी करौली में दो प्रकरण दर्ज है। आरोपी सुनील के खिलाफ मलारणा डूंगर सवाईमाधोपुर में दर्ज है।

“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई