जयपुर में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब
जयपुर । नया साल आने वाला है. जिसके चलते राजधानी जयपुर में पर्यटकों का सैलाब उमड़ा आया है सुबह से ही देसी-विदेशी पावणों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है जलमहल, कनक घाटी से आमेर तक जाम लगने लगा है. सुबह से ही सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लगने लगी हैं।
पुरातत्व निदेशक डॉ.पंकज धरेंद्र ने सभी अधीक्षकों को संग्रहालय स्मारक बंद होने तक रुकने के निर्देश जारी किए है. व्यवस्था के लिए पुलिस से मदद लेने के निर्देश भी दिए गए हैं. आमेर, नाहरगढ़, जलमहल, हवामहल, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल हर जगह पर्यटक ही पर्यटक हैं नाहरगढ़ का भी पर्यटक में भारी क्रेज दिख रहा है इस बार न्यू ईयर पर जंगल पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं. रणथंभौर, सरिस्का, झालाना, आमागढ़, कुंभलगढ़, रणकपुर, जवाई, विषधारी हॉट डेस्टिनेशन बने हुए है। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, लॉयन व टाइगर सफारी सहित हाथी गांव भी हाउस फुल है 24 दिसंबर से प्रदेश के जंगल हाउसफुल चल रहे हैं. प्रदेश में पर्यटन को आए पावणों में से 50 फीसदी की पसंद वाइल्डलाइफ टूरिज्म है. जंगल व आसपास बनी नेचर रिसॉर्ट्स 5 जनवरी तक फुल हैं. सफारी में एक सीट के लिए रणथंभौर, झालाना में जबरदस्त मारामारी है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता