पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा की हालत बिगड़ी, हो गए थे बेहोश
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा की ग्वालियर जिला भाजपा के एक कार्यक्रम में मंच पर ही तबियत बिगड गई और वे बेहोश हो गए। पूर्व मंत्री को मंच पर ही किसी तरह संभाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के राजबाग गार्डन में जिला भाजपा के होली मिलन समारोह में पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा अचानक चक्कर आ गये। लड़खड़ाते हुए मिश्रा को मंच पर मौजूद नेताओं ने उन्हें किसी तरह से संभालकर कुर्सी पर बैठाया। उसके बाद मंच से कार्यकर्ता उन्हें किसी तरह से नीचे लेकर आए। तब तक वे अचेतावस्था की स्थिति में पहुंच चुके थे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर उन्हें ग्लोबल हास्पिटल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनका चेकअप किया।चिकित्सक ने अनूप मिश्रा की हालत सामान्य बताई है। मंच पर होली मिलन समारोह चल रहा था।प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मंच का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली शुरु होनी थी। वरिष्ठ नेता मंच से नीचे उतर रहे थे। मंच पर मौजूद अनूप मिश्रा की हालत अचानक बिगड़ गई और चक्कर खाकर गिरने लगे। मंच पर मौजूद लोग उन्हें संभालकर नीचे लाये। उसके बाद कार्यकर्ता उन्हें कुर्सी सहित उठाकर ग्लोबल हास्स्पिटल ले गये। किंतु चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी में अधिक समय तक खड़े रहने के कारण उनकी हालत बिगड़ी है। सारे चेकअप के बाद स्थिति नार्मल बताई हैं। देर रात तक अनूप मिश्रा चिकित्सकों की निगरानी में थे।विधानसभा अध्यक्ष भी उनके साथ हास्पिटल गये। चिकित्सकों ने उनका परीक्षण किया। आशंका जताई जा रही थी कि उनकी शुगर लेबर गिर गया है।

इंदौर अग्निकांड: पुगलिया परिवार का बयान बदला, हादसे के दिन कार थी चार्जिंग पर
Narendra Modi कल सभी राज्यों के CM के साथ करेंगे अहम बैठक
पान मसाला विज्ञापन केस में Salman Khan पर शिकंजा, कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश
अमित शाह ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ करेंगे चार्जशीट जारी
Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप, यूजर्स को लॉगिन और फीड में दिक्कतें
चोरी के मामले में कैद CAF जवान जेल से फरार
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर अवैध वसूली का भंडाफोड़
डायल-100 केस में महिला कर्मचारी से अभद्रता पर हाई कोर्ट सख्त
ईरान ने ठुकराया सीज़फायर, कच्चे तेल में उछाल; वैश्विक बाजार में बढ़ी बेचैनी
बिना ओपनिंग सेरेमनी के शुरू होगा IPL, सीधे मैच से होगा आगाज