फॉर्च्यूनर और अल्टो कारो की आमने-सामने भिंडत, मोबाइल कारोबारी की मौत
भोपाल। राजधानी के अरेरा हिल्स थाना इलाके में कोर्ट चौराहा पर बीती रात करीब डेढ़ बजे अल्टो और फॉर्च्यूनर कार में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। घटना में फॉर्च्यूनर कार पलटकर सीधी हो गई। घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार मोबाइल कारोबारी की मौत हो गई। वहीं मृतक के छोटा भाई गंभीर रुप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिये नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना पुलिस के अनुसार भाग्यश्री अपार्टमेंट, विजय नगर लालघाटी में रहने वाले कपिल जेठानी पिता दौलतराम जेठानी (36) की ज्योति टाकीज के पास मोबाइल जोन में दुकान है। इन दिनो दुकान में काम चल रहा है, जिसके कारण वह देर रात तक दुकान पर ही रहते थे। बीती रात दुकान से काम कराने के बाद करीब डेढ़ बजे दुकान से घर जाने के लिए अपनी फॉर्च्यूनर कार से निकले थे। उस समय उनका छोटा भाई नवीन जेठानी भी साथ था। दोनों भाई कोर्ट होते हुए कोर्ट चौराहा पहुंचे तभी चौराहे पर एक तेज रफ्तार अल्टो कार उनकी कार के सामने आ गई। कार चला रहे कपिल जेठानी ने अल्टो को बचाने प्रयास करते हुए अपनी कार का स्टेयरिंग पूरा मोड़ दिया था। अचानक पूरा स्टेयरिंग मोड़ने के कारण कपिल की तेज रफ्तार कार अल्टो कार से टकराते हुए पलट गई। बताया गया है कि फॉर्च्यूनर कार की कपिल की तरफ की खिड़की खुली हुई थी। गाड़ी पलटने पर वह खिड़की से बाहर भी निकल गए लेकिन कार के गेट और सड़क के बीच दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं हादसे में भाई नवीन को भी चोट आई है। सूचना मिलने पर देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनो को जब्त करते हुए शव को पीएम के लिये भेज दिया। वहीं पुलिस का कहना है, कि अल्टो कार में कितने लोग सवार थे फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है। हादसे के अल्टो कार सवारो की पहचान जुटाई जा रही है। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
प्रियंका चतुर्वेदी को टिकट क्यों नहीं मिला? संजय राउत ने खोला नंबरों के गणित का पूरा राज
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से गैंगरेप, जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मामला
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’