पांच साल के बच्चे के साथ चार लोगों ने किया सामूहिक कुकर्म
हापुड़ । उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक पांच साल के बच्चे के साथ सामूहिक कुकर्म की घटना हुई। आरोप है कि बीती 19 सितंबर को दो आरोपी पीड़ित को उसके घर से उठाकर ले गए और पास के खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। मौके पर बकरी चराने वाले दो और लड़के मौजूद थे। उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पीड़ित के परिवार की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, घटना के बारे में 26 सितंबर को पता चला, तब बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों ने उससे शरीर पर लगे घाव के बारे में पूछा तो उसने सारा सच बता दिया। दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपियों की पहचान अर्श और जुनैद के रूप में हुई है। दोनों ने पीड़ित बच्चे को उसके घर से उठाया और पास के खेत में लेकर गए। वहां उसके साथ दोनों ने कुकर्म किया। बकरी चराने वाले दो और व्यक्ति रिजवान और अल्फेज मौके पर मौजूद थे। उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और इसे इंटरनेट पर शेयर कर दिया।
पीड़ित की ओर से दर्ज एफआईआर में यह भी कहा गया है कि बच्चे के साथ परिजन जब आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे तब उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों के परिजन ने उनके साथ मारपीट की और गालियां भी दीं। परिजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 140-4 (अपहरण), 351-2 (आपराधिक धमकी) और 352 (उत्पीड़न) के तहत केस दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपियों पर पॉस्को ऐक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि बच्चे के परिवार ने चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
Nitish Kumar ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी, राज्यसभा जाने का किया ऐलान