आज से 25 नवंबर तक कीजिए एक साथ दो-दो चांद के दीदार
नई दिल्ली। आज यानी 29 सितंबर से अंतरिक्ष में आप एक साथ दो दो चांद के दीदार कर सकते हैं। सिर्फ आज ही नहीं बल्कि 25 नवंबर तक इन्हे देखा जा सकता है। लेकिन आपको बहुत ज्यादा उत्साहित होने की जरुरत नहीं है,क्योंकि ये दूसरा वाला चांद केवल विशेष टेलीस्कोप से ही देखना संभव हो पाएगा।
यह दूसरा चांद वास्तव में एक विशालकाय एस्ट्रॉयड है, जिसे 2024 पीटी 5 कहा जा रहा है। यह एस्ट्रॉयड धरती की परिक्रमा कर रहा है और 25 नवंबर तक यह नजदीक रहेगा। इसके बाद यह सूर्य की कक्षा में चला जाएगा। इस मिनी मून की खोज 7 अगस्त को की गई थी। इसका आकार 10 फीट से 138 फीट तक हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह एस्ट्रॉयड वर्तमान में 2200 मील प्रति घंटा (3540 किलोमीटर प्रति घंटा) की गति से धरती का चक्कर काट रहा है। इसकी दूरी धरती से लगभग 2।6 मिलियन मील है। इस दूसरे चांद को मिनी मून नाम दिया गया है। इस खगोलीय घटना को देखना खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए एक चमत्कार जैसा होगा। नासा के वैज्ञानिक इस मिनी मून पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, इसे नंगी आंखों से देख पाना संभव नहीं होगा। इस खगोलीय घटना का अनुभव लेने के लिए विशेष टेलीस्कोप की आवश्यकता होगी। एक दिलचस्प रिपोर्ट के अनुसार, इस मिनी मून का महाभारत से भी एक खास कनेक्शन है। स्पेन के यूनिवर्सिडैड कॉम्प्लूटेंस डी मैड्रिड के शोधकर्ताओं ने बताया है कि इस मिनी मून की विशेषताएँ अर्जुन एस्ट्रॉयड बेल्ट से मेल खाती हैं। यह बेल्ट महाभारत के प्रमुख किरदार अर्जुन के नाम पर रखी गई है, और इसका नाम अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (आईएयू) द्वारा मान्यता प्राप्त है।

टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Firozpur में फिरोजपुर फीडर नहरबंदी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम
उदयपुर से ऋषिकेश के बीच होली स्पेशल ट्रेन की सौगात
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज
मध्य प्रदेश में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा बेटियां-बहुएं लापता
ग्रेटर नोएडा के स्कूल में छात्रा एक घंटे बाथरूम में बंद