खाटू श्याम मंदिर का भविष्य: नया रूप सामने आया, देखें अद्भुत झलक
सीकर. विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के मंदिर को भव्य और आलौकिक बनाने की तैयारियां और भी अधिक तेज हो गई है. आगामी दिनों में बाबा श्याम का मंदिर और भी अधिक सुंदर नजर आएगा. इसको लेकर खाटूश्याम मंदिर से कुछ दूरी पर सैकड़ों कारीगरों की ओर से संगमरमर की नक्काशी की जा रही है. श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार बाबा श्याम के मंदिर को भूकंपरोधी बनाया जाएगा.
इसके लिए पूरे मंदिर को बनाने के लिए कोटा स्टोन का प्रयोग किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार अभी दर्जनों कारीगर शिल्पकार पत्थरों की नक्काशी करने में जुटे हुए हैं. कुछ सालों बाद श्याम मंदिर को नया और अद्भुत लुक में नजर आएगा. आपको बता दें कि अब भक्तों की दर्शनों की राह सुगम होने के बाद मंदिर कमेटी मंदिर को नया लुक देने की ओर आगे बढ़ी है.
प्रेम मंदिर निर्माण कर चुके ये शिल्पकार
आपको बता दें कि श्याम मंदिर में काम करने वाले सिरोही जिले के पिंडवाड़ा के शिल्पकार देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में अपना हुनर दिखा चुके है. कारीगरों का नेतृत्व करने वाले अशोक कुमार ने बताया कि हमारे यहां के कारीगर अयोध्या के राम मंदिर सहित वृंदावन के प्रेम मंदिर, यूपी के ललितपुर के जैन मंदिर, एमपी सागर में जैन मंदिर आदि में नक्काशी का काम कर चुके हैं.
मंदिर की बनावट नागर शैली में होगी
जानकारी के अनुसार खाटूश्याम मंदिर को पूर्णतया भूकंपरोधी बनाया जाएगा. भूकंप रोकने के लिए मंदिर के नीचे कोटा स्टोन लगाया जाएगा. श्याम मंदिर को नया लुक देने के लिए काम शुरू हो चुका है. आपको बता दें कि बाबा श्याम का मंदिर नए लुक में तैयार होगा, इसको बनाने में अभी कुछ साल और लगेंगे. जानकारी के अनुसार, खाटूश्याम जी मंदिर की बनावट नागर शैली में होगी. इसमें पूर्ण आकार तिकोना हो जाता है. मंदिर के सबसे ऊपर शिखर बनाता है. फिलहाल अभी 14 लाइन मे दर्शन की व्यवस्था चल रही है, इन 14 लाइनों में औसत रोजाना लाखों भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए आते हैं.

अंबिकापुर में अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज से बीज जब्त
छत्तीसगढ़ में ‘महतारी सदन’ निर्माण अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे
सूरजपुर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, ‘बड़ा दोस्त’ वाहन पर 20 हजार जुर्माना
चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग
रेलवे ने खोल दी स्पेशल ट्रेनों की 'पोटली', जानें आपके रूट पर कब और कहाँ से चलेगी गाड़ी
Good News: कुछ शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम! देखें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर तेल की कीमत
सोना-चांदी 'धड़ाम'! निवेशकों और खरीदारों के लिए खुशखबरी, जानें किस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता सोना