जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर गालरिया ने ली बैठक
जयपुर । जयपुर मेट्रो के फेज—2 की डीपीआर अपडेशन, अन्य संभावित मार्गों पर मेट्रो संचालन की संभावना तलाशने, चयनित रास्तों की डीपीआर तैयार करने आदि के संबंध में शासन सचिवालय में नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने समीक्षा बैठक ली।
गालरिया ने कहा की जयपुरवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसे देखते हुए जयपुर मेट्रो को देश भर में मॉडल मेट्रो के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट में खर्च व लागत का समुचित आकलन किया जाए ताकि वित्तीय संसाधनों का सदुपयोग हो सके, साथ ही सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय स्थापित कर गुणवत्ता एवं दिए गए समय सीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण किए जाए ताकि आमजन के लिए बेहतर परिवहन सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने जयपुर एयरपोर्ट की मेट्रो कनेक्टिविटी की योजना की भी समीक्षा की। श्री गालरिया ने कहा कि जयपुर एयरपोर्ट विशेषकर अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल—1 पर हर माह बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए यह बहुत महत्त्वपूर्ण है कि जयपुर एयरपोर्ट मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने का कार्य अति शीघ्र शुरू किया जाए।

ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
रैपिडो चालक पर चाकू से हमला, बाइक और मोबाइल लूटे
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
भारत-पाक सीमा के पास संदिग्ध युवक पकड़ा गया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
धमकी के बाद कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर