नाबालिग लड़की से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
अजमेर । 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी। मांगलियावास थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया कि 28 दिसंबर 2023 को पीड़िता से गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया गया था। मामले की जांच ग्रामीण पुलिस उपाध्यक्ष मनीष बडगूजर कर रहे थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए रूदलाई गांव निवासी अमर सिंह उर्फ पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के पिता ने बताया था कि 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे उनकी 15 साल की बेटी जंगल में गई थी। उस दौरान अमर और उसके साथी ने बेटी का कपड़े से मुंह बंद कर दिया। इसके बाद अमर ने रेप किया। उसका दोस्त भी वहां मौजूद था। दोनों ने बेटी को धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसके परिवार को मार देंगे। बेटी ने घर आकर अपनी मां को आपबीती बताई। रिपोर्ट में पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी ने डर के मारे जहर खा लिया और वह बेहोश हो गई। अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित पिता की शिकायत पर मांगलियावास थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

म.प्र. में सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस रद्द करने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
एक मां पर बेटे की हत्या का आरोप, आज हाईकोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला
उमा भारती के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी
Digvijaya Singh ने तोड़ी सौगंध? मंच पर दिखे राहुल गांधी के साथ
British Airways की फ्लाइट खराब मौसम के कारण डायवर्ट
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल बने शिवम वर्मा
Mumbai में प्रदूषण पर सख्त कदम, 1000+ साइट्स को नोटिस
बरेली के मौलाना ने पीएम मोदी से की इज़राइल यात्रा रद्द करने की अपील
सेवा तीर्थ में कैबिनेट की पहली बैठक, लिया गया ‘सेवा संकल्प’
अजमेर में RAS भर्ती-2024 साक्षात्कार का सातवां चरण 5 मार्च से